{"_id":"68a6137e1b99137a1b091a29","slug":"the-municipality-is-planning-to-renovate-the-parks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-143600-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पार्कों का होगा जीर्णोद्धार नगर पालिका बना रही है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पार्कों का होगा जीर्णोद्धार नगर पालिका बना रही है योजना
Wed, 20 Aug 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्कों के जीर्णोद्धार की चेयरमैन और ईओ ने सभासदों से जानकारी मांगी है कि वे बताएं उनके पार्क का हाल कैसा है। सभासदों की रिपोर्ट के बाद नगर पालिका पार्कों में काम कराने का कार्य करेगी।
अधिशासी अधिकारी बुद्धिप्रकाश ने बताया कि शहर के कुछ लोगों ने शिकायती पत्र दिया था कि उनके वार्ड के पार्क की स्थिति ठीक नहीं है।
इस पर चेयरमैन संगीता गुप्ता ने पार्कों के जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया है। ईओ ने बताया कि चेयरमैन के आदेश पर सभी सभासदों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के पार्क को देखें और बताएं कि उसकी हालत कैसी है। पार्क में क्या-क्या कार्य की जरूरत है।
ईओ ने बताया कि शहर के सभी पार्कों में लोगों के भ्रमण के लिए सड़क, प्रकाश और साफ-सफाई के उचित प्रबंध किए जाएंगे। ईओ ने शहर के लोगों से भी अपील की है कि वे पार्क को क्षति न पहुंचाएं।
विज्ञापन
पार्कों में अपने वाहन खड़े न करें। पार्कों में जानवर भी न बांधेंं। घरों से निकलने वाला कूड़ा पार्क में न डालकर कूड़ेदान में ही डालें।