{"_id":"6947105fa233464eee0b9cb7","slug":"the-municipal-corporation-has-set-up-temporary-night-shelters-at-three-locations-in-the-citythe-municipal-corporation-has-set-up-temporary-night-shelters-at-three-locations-in-the-city-agra-news-c-364-1-ag11010-122591-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगर निगम ने शहर में तीन स्थानों पर बनाए अस्थायी रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगर निगम ने शहर में तीन स्थानों पर बनाए अस्थायी रैन बसेरे
Sun, 21 Dec 2025 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए तीन अस्थायी रैन बसेरे लगाए हैं। यह आईएसबीटी, ईदगाह बस स्टैंड और एसएन मेडिकल कॉलेज पर बनाए हैं। अस्थायी रैन बसेरे में 18 पुरुषों और छह महिलाओं के रुकने की व्यवस्था रहेगी। यहां फर्स्ट एड बॉक्स, मेज कुर्सी, मोबाइल चार्जर प्वाइंट, चादर रजाई गद्दा, स्वच्छ पेयजल और गैस हीटर की व्यवस्था की गई है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि प्रत्येक शेल्टर होम के लिए नोडल अधिकारी के साथ-साथ पर्यवेक्षक अधिकारी भी नामित किए हैं। सभी शेल्टर होम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सोने एवं शौचालय की व्यवस्था के साथ प्रत्येक शेल्टर होम में केयर टेकर की तैनाती की गई है। गेट पर ही इनका नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर लिखा गया है। रजिस्टर में निरीक्षण करने वाले अधिकारी अपनी टिप्पणी दर्ज करेंगे। फुटपाथ या अन्य जगह खुले में सोने वाले व्यक्तियों को निकटतम शेल्टर होम में पहुंचाया जा रहा है।