फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The MP raised the issue of Chandausi-Agra-Tantpur Kot road in Parliament.

Agra News: सांसद ने चंदौसी-आगरा-तांतपुर कोट मार्ग का संसद में उठाया मुद्दा

Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The MP raised the issue of Chandausi-Agra-Tantpur Kot road in Parliament.
खेरागढ़(आगरा)। फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भाजपा लकिसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने लोकसभा में चंदौसी-आगरा तांतपुर कोट मार्ग (सीएटी) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आगरा के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और जीवनरेखा समान संपर्क मार्ग है। यह मार्ग न केवल आमजन के दैनिक आवागमन नहीं बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अंतरराज्यीय संपर्क के लिए भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। बताया कि चंदौसी से आगरा तक का हिस्सा पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है और उसका निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है, लेकिन आगरा से तांतपुर कोट तक का शेष भाग अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित नहीं किया गया, जिससे यह मार्ग अधूरा रह गया है। इसी कारण इस हिस्से पर भारी यातायात दबाव, आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हजारों लोगों को रोज़ाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सांसद चाहर ने कहा कि आगरा–चंदौसी–तांतपुर कोट मार्ग एक ही निरंतर मार्ग है, इसे अलग-अलग मानकर अधूरा नहीं छोड़ा जाना चाहिए। जो हिस्सा अब तक छूटा हुआ है, उसे भी पूरा कर पूरे मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों के वाहनों का निरंतर आवागमन होता है, जिससे यह मार्ग आगरा जनपद की लाइफ लाइन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed