फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The money did not come for the reconstruction of the demolished school buildings

जर्जर भवन गिराने के बाद नए भवन निर्माण को नहीं मिला पैसा

Sat, 16 Oct 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The money did not come for the reconstruction of the demolished school buildings
मैनपुरी। जिले में जर्जर परिषदीय स्कूलों के भवनों को शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन नीलाम कराते हुए गिरवा रहा है। लेकिन पुन: निर्माण के लिए शासन से पैसा नहीं मिल रहा है। इसके चलते इन भवनों को पुन: निर्माण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई स्कूलों के बच्चे या तो निजी स्कूलों में जा रहे हैं या फिर पड़ोसी गांव के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शासन ने जर्जर स्कूल भवनों को गिराने के निर्देश वर्ष 2020 में दिए थे। जिले में 69 स्कूली भवनों को जर्जर पाया गया। जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने इन्हें गिरवाना शुरू कर दिया है। अब तक 47 स्कूल भवनों को नीलाम किया जा चुका है, जिसमें से अधिकतर भवनों को गिरवा दिया गया है। इसके बाद भी शासन स्तर से स्कूल भवन के पुन: निर्माण के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है, जिसके चलते संबंधित स्कूलों के नवीन भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

------
जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास
जिन जर्जर स्कूली भवनों को गिराया गया है, वहां के स्टाफ और बच्चों को नजदीकी स्कूलों में भेज दिया गया है। दूसरी तरफ खाली जमीन को देखने वाला कोई नहीं है, जिससे गांव के लोग विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं। कई जगह लोगों ने स्कूलों की जगह में अस्थाई रूप से सामान रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जर्जर भवनों को शासन और विभागीय आदेश पर नीलाम किया गया है। पिछले दो साल में करीब 47 भवनों की नीलामी हुई है। वर्ष 2020 में जिले में दो प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक भवनों के पुन: निर्माण के लिए धनराशि मिली थी जबकि वर्ष 2021 में मात्र एक भवन के पुन: निर्माण के लिए धनराशि मिली है। पुन: निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन और विभाग को भेजा जा चुका है।
सुशील जयंत, डीसी निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed