{"_id":"628d427867556d3fad0ddbdf","slug":"the-miscreants-looted-by-bringing-a-car-on-hire-from-delhi-agra-news-agr534541089","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भाड़े पर कार लाकर बदमाशों ने लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भाड़े पर कार लाकर बदमाशों ने लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया (आगरा)। दिल्ली से भाड़े पर लाई गई कार बदमाशों ने सैंया क्षेत्र के कटी चौकी पुल के पास लूट ली। चालक को बहाने से नीचे उतारकर बदमाश कार लेकर भाग निकले। चालक ने कार लूट की तहरीर सैंया थाने में दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुटी है।
बुराड़ी, दिल्ली निवासी उदित ठाकुर की कार ओला कंपनी में चलती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे हजरत निजामुद्दीन स्टैंड से चार लोगों ने आगरा से 25 किमी आगे के लिए उनकी कार बुक की थी। कार चालक धर्मेंद्र चारों लोगों को लेकर दिल्ली से निकला था। शाम 7 बजे मथुरा के पास सभी लोगों ने जलपान किया। रात्रि करीब 10 बजे चारों लोगों के कहने पर चालक कार को सैंया क्षेत्र के कटी चौकी पुल के नीचे ले आया। जहां इन लोगों ने बहाने से चालक को नीचे उतारा और कार लेकर भाग निकले। इस पर चालक ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। चालक ने कार मालिक को घटना की जानकारी दी। वहीं कार लूट की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक से पूछताछ के बाद सैंया टोल प्लाजा की फुटेज देखी। इसमें कार रात 10:28 बजे धौलपुर की ओर जाती दिखी है। चालक ने कार लूट की तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।