फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants beat up the car driver after searching him.

Agra News: बदमाशों ने तलाशी के बाद कार चालक को पीटा

Fri, 03 Jul 2026 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the car driver after searching him.
बरौली अहीर। थाना एकता क्षेत्र में एक के बाद एक वारदात से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। बुधवार रात कुछ बदमाशों ने कार सवार युवक की न सिर्फ तलाशी ली बल्कि जमकर पीटने के बाद आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिढौरा सैया निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार से छोटी बुआ, जो कुंडौल में रहती है को छोड़कर बुधवार रात को शहीद नगर रह रही अपनी बड़ी बुआ के यहां वापस आ रहा था कि तोरा चौकी के निकट 100 फुटा रोड पर बाथरूम के लिए कार रोका। इसी दौरान बाइक सवार 4-5 लोगों ने पहले तलाशी ली। कुछ न मिलने पर मारपीट शुरू कर दी और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। एसीपी ताज यतेंद्र कुमार ने बताया की पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed