{"_id":"68c06c23f402679acb086c29","slug":"the-matter-of-making-a-scheduled-caste-woman-sweep-reached-the-cm-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-144790-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुसूचित जाति की महिला से झाड़ू लगवाने का मामला सीएम तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुसूचित जाति की महिला से झाड़ू लगवाने का मामला सीएम तक पहुंचा
Tue, 09 Sep 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
किशनी। सदर बाजार में मवेशी निकलने पर अनुसूचित जाति की महिला को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने व झाड़ू लगवाने का मामला सीएम तक पहुंच गया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
सदर बाजार निवासी उमा कठेरिया ने बताया कि पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करती है। एक सप्ताह पूर्व वह पशुओं को चराने ले जा रही थीं। रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया और पशुओं के गंदगी का आरोप लगाते हुए गालियां दीं। खड़ंजे पर झाड़ू भी लगवाई। दोबारा पशुओं को निकालने पर जान की धमकी दी। झाड़ू लगाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी गई शिकायत में कहा है कि आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं।