{"_id":"613cef6f8ebc3e147352d605","slug":"the-matter-of-cutting-the-child-s-leg-in-the-womb-the-nurse-had-told-herself-dr-rama-mishra-kasganj-news-agr507252395","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में बच्चे की टांग काटने का मामला : नर्स ने स्वयं को बता दिया था डॉ. रमा मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भ में बच्चे की टांग काटने का मामला : नर्स ने स्वयं को बता दिया था डॉ. रमा मिश्रा
विज्ञापन
पटियाली। एक अप्रशिक्षित नर्स ने स्वयं को नगर की प्रतिष्ठित डॉ. रमा मिश्रा बताकर गर्भवती महिला का इलाज कर दिया। नर्स की इस हरकत से बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी व सीएमओ से की है।
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला अब्दाल निवासी बालिस्टर सिंह पुत्र बहोरन सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के बाद वह अपनी पत्नी विनीता को लेकर डॉ. रमा मिश्रा को दिखाने 7 सितंबर को गया। जब वह डॉ. रमा मिश्रा का पता पूछ रहा था। तभी एक नर्स ममता मिल गई और उसने स्वयं को डॉ. रमा मिश्रा बता दिया। इसके बाद वह उसकी पत्नी को अपने साथ ऊपरी मंजिल पर ले गई उस महिला नर्स ने विनीता को कुछ दवाएं खिलाईं उसके बाद कहा कि अब घर ले जाओ सब ठीक है। इसके बाद वह अपनी पत्नी को घर ले आया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी की परेशानी और बढ़ गई और बच्चा बाहर निकलने लगा। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए।
परिजनों ने ममता नर्स को फोन कर स्थिति बताई तो नर्स ने कहा कि मेरे पास ले आओ। वह पुन: पत्नी को लेकर उस नर्स के पास पहुंचे तो ममता नर्स उसकी पत्नी को अंदर ले गई और बच्चे की बाहर निकल रही टांग को काट दिया। जब उसकी पत्नी की हालत बिगड़ी तो वह अपनी पत्नी को कासगंज के निजी चिकित्सक के पास ले गया। जहां मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। बच्चे की टांग भी कटी हुई थी। परिजनों ने जिलाधिकारी व सीएमओ से मांग की है कि ममता नर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ृ