{"_id":"690cd968960caa55d20d4d9e","slug":"the-margashirsha-fair-should-be-organised-with-uniformity-and-grandeur-kasganj-news-c-25-1-agr1063-910610-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेला मार्गशीर्ष को एकरूपता और भव्यता के साथ लगाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेला मार्गशीर्ष को एकरूपता और भव्यता के साथ लगाया जाए
Thu, 06 Nov 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मेला मार्गशीर्ष की तैयारी पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि 28 नवंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मेला मार्गशीर्ष को एकरूपता और भव्यता के साथ लगाया जाने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित वाहनों की पार्किंग, प्रकाश एवं सफाई, शौचालय, स्नान, पेयजल, अग्निशमन आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका सोरोंजी मेले की समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराएं। विद्युत पोल व तार किसी हादसे का कारण ना बनें इसकी विशेष निगरानी की जाए। श्रद्धालुओं के लिए सीएचसी सोरोंजी में बैड रिजर्व रखे जाएं साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था रहे। मेले में दुकानें सुव्यवस्थित तरीके से लगवाई जाएं। नागा साधुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका पहले से जगह चिह्नित कर ले। रोडवेज बसों और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग स्थल एवं रूट निर्धारित किए जाए। एक दिसम्बर को मोक्षदा एकादशी और चार दिसंबर को पूर्णिमा पर विशेष स्नान होगा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि मेले में अस्थायी चौकी और वॉच टॉवर का निर्माण करा कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त खोया -पाया केंद्र, गोताखोरों की व्यवस्था, रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, पालिकाध्यक्ष सोरोंजी रामेश्वर दयाल महेरे, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, उप जिलाधिकारी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन