फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The main road of Deepti's colony was renamed.

Agra News: दीप्ति की कॉलोनी के मुख्य मार्ग का नाम बदला

Wed, 12 Nov 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The main road of Deepti's colony was renamed.
दी​प्ति शर्मा गेट
आगरा। क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद से अवधपुरी कॉलोनी का माहौल बदला हुआ है। कॉलोनी स्थित दीप्ति शर्मा के आवास के बाहर खूब चहल-पहल रह रही है। कॉलोनीवासियों ने दीप्ति के आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है। वहीं कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लगे बोर्ड का नाम भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

पहले मार्ग का नाम अर्जुन अवॉर्डी दीप्ति शर्मा था, जिसे अब बदलकर क्रिकेट विश्वकप विजेता दीप्ति शर्मा मार्ग किया गया है। इस बदलाव से कॉलोनीवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई। दीप्ति के घर की रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा हो गया है। आसपास की गलियों में भी साफ-सफाई और सजावट का काम जारी है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दीप्ति सिर्फ आगरा की नहीं, बल्कि देश की शान हैं। उनके नाम का यह मार्ग यहां आने वालों को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed