{"_id":"69f7867dc09763c77802456b","slug":"the-main-accused-in-the-rape-of-a-student-at-the-memorial-remains-out-of-police-custody-to-pressure-the-accused-police-detained-relatives-the-accomplice-was-captured-in-a-late-night-encounter-agra-news-c-25-1-agr1008-1050302-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्मारक में छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, आरोपी पर दवाब बनाने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिए रिश्तेदार, साथी को देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्मारक में छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, आरोपी पर दवाब बनाने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिए रिश्तेदार, साथी को देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। स्मारक क्षेत्र के एक निर्जन स्थान पर शनिवार को 19 वर्षीय छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी संजय कुरैशी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से उसकी लोकेशन ट्रेस करने में बाधा आ रही है।
क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार को स्मारक क्षेत्र स्थित हकीम हाउस के पास लघुशंका के लिए गई थी। इस दौरान दो युवकों ने उसका पीछा किया। सुनसान स्थान पाकर एक ने दुष्कर्म किया तथा दूसरे ने निगरानी की। इस मामले में एक युवक कासिम उर्फ हरी मिर्च को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी संजय कुरैशी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। आरोपी पर दवाब बनाने के लिए पुलिस ने उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया गया है जिसके चलते लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।
हत्या के मामले में नामजद है संजय कुरैशी
मुख्य आरोपी संजय कुरैशी इससे पूर्व वर्ष 2019 में हिरण मीनार स्मारक के समीप निर्जन स्थान पर हुए बठिंडा पंजाब के एक युवक की हत्या में भी शामिल रहा था, वह प्राथमिकी में नामजद है। फिलहाल मुख्य आरोपी का घर बाहर से बंद है। मोहल्ले के लोग आपस में चर्चा तो कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जाता है कि संजय एवं कासिम दोनों ही बिरयानी बेचते हैं। वहीं युवती के परिजन लोक लाज के भय से किसी से बात करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
निर्जन स्थान पर माैके की तलाश में रहते हैं अवांछित तत्व
सीकरी स्मारक आने वाले प्रेमी युगलों के निर्जन स्थान की तरफ जाने के दौरान अवांछित युवक की मौके की तलाश में रहते हैं। जैसे ही प्रेमी युगल निर्जन स्थान पर जाते हैं, अवांछित तत्व उनके पीछे लग जाते हैं। बताया गया है कि प्रेमी युगलों की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। विगत वर्षों में कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।