फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The lost child was found by the family members due to the efforts of the Home Guard

होमगार्ड के प्रयासों से खोया हुआ बच्चा परिजनों से मिला

Tue, 27 Sep 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

परिजनों से बिछड़कर सात वर्षीय बालक मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंच गया।होमगार्ड ने जब बच्चे के बताए पते पर संपर्क किया तो वहां उसकी ननिहाल थी।तीन घंटे बाद पहुंचे अस्पताल पहुंचे मामा के हवाले बच्चे को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
The lost child was found by the family members due to the efforts of the Home Guard

विस्तार

मैनपुरी। परिजनों से बिछड़कर सात वर्षीय बालक मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल पहुंचने के बाद बच्चा में रोने लगा। अस्पताल में तैनात होमगार्ड ने जब बच्चे से उसका नाम पता पूछा तो वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सका। होमगार्ड ने जब बच्चे के बताए पते पर संपर्क किया तो वहां उसकी ननिहाल थी। तीन घंटे बाद पहुंचे अस्पताल पहुंचे मामा के हवाले बच्चे को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे के करीब जिला अस्पताल में एक सात वर्षीय बच्चा रोता मिला। यहां तैनात होमगार्ड बदन सिंह चौहान और राजकिशोर ने बच्चे से रोने का कारण पूछा, इस दौरान बच्चे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ आया था, उसकी मां बिछड़ गई है। बच्चे से जब उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रवि और पिता का नाम दलवीर बताया। लेकिन मोहल्ले का नाम नहीं बता पा रहा था।
विज्ञापन

ज्यादा पूछताछ करने पर बच्चे ने अपने नाना के घर महटौली का पता बताया। होमगार्ड राजकिशोर ने अपने परिचित के सहयोग से महटौली गांव के शिक्षामित्र लवकेश से संपर्क किया। लवकेश के व्हाट्सएप पर बच्चे का फोटो डाला गया। इस दौरान लवकेश ने बच्चे की पहचान गांव निवासी धर्मवीर के भांजे के रूप में की। होमगार्ड को धर्मवीर का नंबर दिया गया। होमगार्ड ने बच्चे के मामा धर्मवीर से संपर्क किया। जानकारी होने पर धर्मवीर तीन घंटे बाद जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चे को सुपुदर्गी में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed