{"_id":"64613c339c8a2d43e609f864","slug":"the-liquor-furnace-was-blazing-the-accused-ran-away-as-soon-as-the-police-arrived-kasganj-news-c-25-1-157752-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धधक रही थी शराब की भट्टी, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धधक रही थी शराब की भट्टी, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागे
Mon, 15 May 2023 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में शराब की भट्टी की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर शराब बना रहे तीन लोग मौके से भाग गए। मौके से पुलिस ने तैयार की गई 25 लीटर शराब एक केन से बरामद की। वहीं शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि सकरा से सियपुर को आने वाली नहरों के मध्य सियपुर के निकट शराब की भट्टी संचालित कर कच्ची शराब तैयार की जा रही है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर शराब बनाने लोगों में खलबली मच गई और आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से तैयार की गई कच्ची शराब एवं उपकरण बरामद कर लिए।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि भागे आरोपियों में राजेश, जसवीर एवं शंकर निवासी सियपुर है। आरोपियों पर पहले भी आबकारी अधिनियम में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
कासगंज। नगर के नदरई तिराहे से एक आरोपी को बिक्री के लिए कच्ची शराब को ले जाते गिरफ्तार किया गया। उससे 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि नदरई तिराहे पर एक व्यक्ति द्वारा बिक्री के लिए शराब ले जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बरकत अली निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक केन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की गई है।