फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The linter of the balcony fell heavily, 7 injured

Agra News: भरभरा कर गिरा छज्जे का लिंटर, 7 घायल

Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
The linter of the balcony fell heavily, 7 injured
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम नगला डाणा भूपाल गढ़ी में एक छज्जे का लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा। लिंटर के मलबे की चपेट में आकर एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव नगला डाणा भूपाल गढ़ी निवासी मूलचंद के मकान के छज्जे का लिंटर शुक्रवार की दोपहर अचानक गिर गया। हादसे के समय लिंटर के नीचे उसकी पत्नी मालादेवी, बहन सुभद्रा, धेवती प्रियंका, घमंडी, स्मृति, धेवता अंकित एवं प्रिंस बैठा हुआ था। लिंटर गिरने से भी मलबे की चपेट में आ गए। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। मलबे को हटाया गया। सभी घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी पर थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। राजस्व टीम के द्वारा क्षति का आंकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed