{"_id":"6457e48f656b9dcdc00cff3e","slug":"the-leader-said-let-the-vote-be-satisfied-mainpuri-news-c-25-1-149862-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नेता बोला वोट डालने दो संतुष्ट कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नेता बोला वोट डालने दो संतुष्ट कर देंगे
Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
नगर पालिका चुनाव में फर्जी मतदान करने के वायरल हो रहे वीडियो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शहर के एक मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान करने का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में फर्जी मतदान करने वाला मतदान कार्मिक को वोट डालने पर संतुष्ट करने की बात कहता दिखाई दे रहा है।
चार मई को नगर पालिका चेयरमैन और 32 वार्ड में सभासद पद के लिए मतदान हुआ है। मतदान होने के बाद शाम से ही मतदान केंद्रों पर कब्जा करने, मतदान कार्मिकों को धमकाकर फर्जी मतदान करने, मतदताओं के हाथ से मतपत्र छीनकर अपनी मर्जी से मतदान करने के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। रविवार की सुबह शहर के बीच के एक वार्ड का वीडियो वायरल हुआ। थोड़ी ही देर में वायरल हुआ वीडियो नगर पालिका क्षेत्र के तमाम लोगों के मोबाइल तक पहुंंच गया।
रविवार को वायरल हुए वीडियो में सत्ताधारी दल के एक आनुसांगिक संगठन से जुड़ा एक नेता मतदान केंद्र पर पहुंचता है। जब वह फर्जी मतदान करने लगता है तब मतदान कार्मिक उसको रोकते हुए कहता है कि एक दो वोट डाल दीजिए। 50-50 वोट मत डालिए। जिस पर नेता कहते सुनाई पड़ रहा है कि आपको हम संतुष्ट कर देंगे। नेताजी कैसे संतुष्ट करेंगे यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि शनिवार को भी एक मतदान केंद्र पर कई बाहरी नेताओं का फर्जी मतदान कराने वाला एक वीडियो वायरल हो चुका है।