फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The lawyers scolded the police officer who came to end the protest.

Agra News: धरना खत्म कराने पहुंचे कोतवाल को वकीलों ने सुनाई खरी-खोटी

Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The lawyers scolded the police officer who came to end the protest.
मैनपुरी। अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचार के मामलों में कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर दो दिन से अधिवक्ता धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को बार एसोसिएशन सभागार में चल रहे धरने में कोतवाल फतेह बहादुर सिंह धरना खत्म कराने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अधिवक्ता पर हमले की बात को झूठा बताया तो साथी अधिवक्ता नाराज हो गए। उन्होंने कोतवाल को खूब खरी-खोटी सुनाईं। इसके बाद कोतवाली उल्टे पांव वापस लौट आए। अधिवक्ता शनिवार को धरना देने के साथ ही पैदल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के तीन अधिवक्ताओं के मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने और प्रशासन द्वारा गलत कार्रवाई करने से वकील आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि अधिवक्ता बलवीर सिंह पर झूठा मुकदमा पुलिस ने एक उद्योगपति के दबाव में पंजीकृत किया। इसके साथ ही अधिवक्ता अवनीश सक्सेना के परिवार पर हुए हमले की एफआईआर दर्ज नहीं की। उल्टा एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मौके पर जाकर बुलडोजर से उसकी छज्जा तुड़वा दिया। वहीं तीसरा मामला अधिवक्ता रामपाल से जुड़ा है। उनकी बेटी को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन्हीं तीन मामलों को लेकर कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता बृहस्पतिवार से धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना जारी रहा। दोपहर बाद कोतवाल फतेह बहादुर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से वार्ता करते हुए अवनीश सक्सेना के परिवार पर हमले के मामले को झूठा बताया। इससे वकील नाराज हो गए। बलवीर सिंह पर दर्ज फर्जी मुकदमे के मामले में भी वे कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सवेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को भी धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पैदल मार्च भी निकाला जाएगा। धरने में अधिवक्ता संजीव यादव, देवेंद्र सिंह यादव, आशीष सक्सेना, अभिषेक मिश्रा, अवनीश सक्सेना, रामपाल यादव, बलवीर सिंह, सौरभ पांडेय, अशोक दीक्षित समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में गंभीरता न बरते जाने से उनका आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को धरना देने से पूर्व अधिवक्ताओं ने वकीलों के सभी कमरों में ताले लगवा दिया। इसके चलते वादकारियों को बैठने को बैठने के लिए भी जगह नहीं मिली। बाहर ही धूप में वादकारी भटकते नजर आया। वहीं न्यायालयों में भी काम-काज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed