फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The last date is today, 343 schools have not uploaded the information.

Agra News: अंतिम तिथि आज, 343 स्कूलों ने नहीं की जानकारी अपलोड

Sun, 09 Nov 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The last date is today, 343 schools have not uploaded the information.
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण व छात्र आवंटन की सारी कार्रवाई ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे काॅलेज के भौतिक संसाधनों की जानकारी जियो टैगिंग के साथ उनके कार्यालय को 10 नवंबर तक उपलब्ध करा देंं। रविवार को जिले के 343 कॉलेजों ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी। जिलाा विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जिले के 499 कॉलेजों में से रविवार तक मात्र 156 कॉलेजों ने भौतिक सत्यापन से संबंधित रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की है। उन्होंने चेतावनी देेते हुए कहा कि हर हाल में 10 नवंबर तक काॅलेजों की जियो टैगिंग के साथ भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट की एक हार्ड कॉपी उनके कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी। चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि तक जानकारी अपलोड न करने वाले कॉलेज संचालक किसी भी कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed