फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The land mafia encroached upon the land of Gram Sabha

Agra News: ग्रामसभा की जमीन पर भूमाफिया ने किया कब्जा

Sun, 09 Jul 2023 04:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
The land mafia encroached upon the land of Gram Sabha
ग्रामसभा की जमीन पर भूमाफिया ने किया कब्जा
विज्ञापन

बना लिया पक्का मकान, लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में ग्रामसभा की भूमि पर भूमाफिया ने कब्जा जमा लिया। वहां पर मकान का भी निर्माण करा लिया। जानकारी होने के बाद लेखपाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।


एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक गाटा संख्या भू-अभिलेखों में ग्राम सभा संपत्ति खलियान के नाम पर दर्ज है। ग्रामसभा की भूमि पर नगला सुम्मेर निवासी भू-माफिया प्रहलाद सिंह और रक्षपाल सिंह ने कब्जा कर लिया। दोनों ने वहां पर मकान का निर्माण भी करा लिया है। क्षेत्रीय लेखपाल मोती सिंह को जब इस बारे में जानकारी हुई तो मौके पर जाकर जांच की। ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना एलाऊ में भूमाफिय प्रहलाद सिंह और रक्षपाल सिंह के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed