फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The intention of the government is to provide employment to the meritorious by connecting them with technical education: Ram Naresh

सरकार की मंशा मेधावियों को तकनीकि शिक्षा से जोड़ रोजगार देना: रामनरेश

Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The intention of the government is to provide employment to the meritorious by connecting them with technical education: Ram Naresh
कलक्ट्रेट सभागार में टैबलेट के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं साथ में मौजूद कैबिनेट मंत्री और अधिकार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के 20 मेधावियों को सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के मेधावियों को टैबलेट प्रदान किए। आबकारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश के छात्र-छात्राओं को तकनीकि शिक्षा के साथ रोजगार प्रदान करना है। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सरकार की टैबलेट वितरण योजना को लाभकारी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को घर बैठे तकनीकि शिक्षा का ज्ञान मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में आईटीआई के 200 छात्र-छात्राओं को लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावियों को आज टैबलेट और 21-21 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धनराशि डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने भी विचार रखे। संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, सह जिलाविद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह चौहान, रचित शाहू, प्रशांत सिंह मौजूद रहे।

इन्हें मिला सम्मान
10 वीं के मेधावी नम्रता सिंह, आकिल खान, अनीश राजपूत, अभय राजपूत, गोपाल कुमार द्विवेदी, विनय कुमार, सर्वेंद्र कुमार, मनीष कुमार, आशीष कुमार और आर्यन खान को सम्मानित किया गया है। वहीं 12 वीं में प्रिया सिंह, वैष्णवी पांडेय, रीतेश कुमार, अमरदीप, अमित यादव, सत्यपाल सिंह, अंजली तिवारी, प्रशांत कुमार, विकास यादव, आकांक्षा यादव को सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed