फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The inspector did not read the complaint... got the FIR written by the clerk, suspended.

Agra News: इंस्पेक्टर ने नहीं पढ़ी तहरीर...मुंशी से लिखवा दी प्राथमिकी, निलंबित

Thu, 28 May 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The inspector did not read the complaint... got the FIR written by the clerk, suspended.
आगरा। कमिश्नरेट में दो इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कार्रवाई की। अछनेरा में गोकशी की घटना हुई थी। इस पर इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। लोहामंडी इंस्पेक्टर उत्तमचंद पटेल बिना पढ़े तहरीर मुंशी को दे देते थे। जनता की शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे थे। अनुशासनहीनता पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। थाने के मुंशी भी लापरवाही कर रहे थे। उन पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

गांव बगाैर निवासी घनश्याम शाक्य की एक गाय रविवार की रात चोरी हो गई थी। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर गोकशी कर दी गई। घर के पास ही खून पड़ा मिला था। घटना से आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को गोशाला से एक गाय भी दिलवाई।
विज्ञापन

उधर, थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल के खिलाफ पुलिस आयुक्त को शिकायत मिली थी। वह पीड़ितों की शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे थे। शिकायत मिलने पर मुंशी को दे देते थे, जबकि तहरीर में क्या लिखा है, क्या आरोप लगाए गए हैं, यह देखना चाहिए। जांच होनी चाहिए। गंभीर मामलों में अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए मगर इंस्पेक्टर ऐसा नहीं कर रहे थे। उनकी कई बार शिकायत मिली थी। हाल में उन्होंने फि्र से एक तहरीर को बिना देखे ही मुकदमा लिखने को मुंशी को थमा दिया। इस पर जवाब में कोई सफाई नहीं दे सके। पुलिस आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया। थाने के मुंशियों की भी अनुशासनहीनता की शिकायत मिली हैं। इस पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इंस्पेक्टर क्राइम सिकंदरा इंद्रजीत को थाना लोहामंडी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। इंस्पेक्टर फतेहाबाद और बसई अरेला के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उनकी भी शिकायत मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed