फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The highway was blocked for 4 hours due to repair of high tension line

Agra News: हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के कारण 4 घंटे अवरूद्ध रहा हाइवे

Sun, 18 May 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The highway was blocked for 4 hours due to repair of high tension line
बेवर। क्षेत्र के इटावा रोड से होकर गुजरने वाली छिबरामऊ-मैनपुरी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत का कार्य रविवार को हुआ। इसके चलते इटावा-फर्रुखाबाद हाईवे 4 घंटे से भी अधिक समय तक अवरूद्ध रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक जाम नहीं खुल सका था। छिबरामऊ से मैनपुरी के लिए 2 लाख 20 हजार केवीए की लाइन जाती है। रात्रि किसी समय अज्ञात डंपर की टक्कर से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर में विस्फोट के साथ ही लाइन में फॉल्ट होने से हड़कंप मच गया। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे लाइन की मरम्मत शुरू कराई गई, जो कि देर शाम तक जारी रही। हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के चलते इटावा-फर्रुखाबाद हाईवे लगभग 4 घंटे से अधिक समय के लिए अवरुद्ध रहा। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था को संभाला। जेई विजय सिंह, एसडीओ दिग्विजय सिंह, अवर अभियंता अनिल कुमार मौजूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed