फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The helpless will get support in Apna Ghar Ashram.

Agra News: अपना घर आश्रम में मिलेगा असहायों काे सहारा

Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The helpless will get support in Apna Ghar Ashram.
सोरोंजी। लहरा में असहाय बेसहारों के लिए अपना घर आश्रम का सोमवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने फीता काटकर आश्रम का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।अपने जीवनकाल में प्रत्येक मनुष्य को कुछ ऐसे कार्य अवश्य करके जाना चाहिए जिसे लोग हमेशा याद करें।
विज्ञापन

उन्होंने अपना घर आश्रम की स्थापना को असहाय लोगों की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण बताया। इस आश्रम का समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल ने निर्माण कराया है। देश भर में 60 व यूपी में 16 स्थानों पर अपना घर संचालित हो रहे हैं। यहां अपना घर आश्रम में 50 बेड की व्यवस्था है। वर्तमान में 25 असहाय बेसहारा लोगों को आश्रम के माध्यम से अपना घर मिल चुका है। इसमें उनके इलाज, खान पान, रहने आदि सभी इंतजाम हैं। कार्यक्रम में मोहनलाल अग्रवाल, शिवांशु दुबे, रामदर्शन महेरे, सनी, अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अनुराग तिवारी, बंशी चरौरे आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed