फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The heat continues, hot air is causing trouble

Agra News: गर्मी का सितम जारी, गर्म हवा कर रही परेशान

Tue, 08 Apr 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The heat continues, hot air is causing trouble
कासगंज। सुबह से सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम पारा लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री पर बना रहा। गर्मी का सितम जारी हो गया है। दिनभर गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। जिले में मंगलवार को सुबह से गर्मी के तेवर तल्ख हो गए। न्यूनतम पारा औसत से 8 डिग्री अधिक पहुंच गया। अभी से लोगों को जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा हैं। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाजारों में चहल-पहल कम देखने को मिली। शाम को सूरज अस्त होने के बाद तपन से कुछ राहत मिली लेकिन गर्मी परेशान करती रही। इंसान ही नहीं गर्मी से पशु- पक्षी भी परेशान नजर आए। निराश्रित पशु दोपहर के समय इधर उधर दुबके नजर आए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed