{"_id":"660ff7268adf47e33e0f502f","slug":"the-health-department-team-expressed-displeasure-after-seeing-the-dirt-in-the-village-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-115457-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गांव में गंदगी देख स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गांव में गंदगी देख स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जताई नाराजगी
Fri, 05 Apr 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
गांव में गंदगी देख स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जताई नाराजगी
दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए आशा और संगिनी को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर ब्लॉक बेवर के गांव मझोला में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई। इसमें गांव से पांच परिवारों से फीडबैक लिया गया। गांव में सफाई और झाड़ियाें की कटाई का स्तर निम्न पाया गया। सीएचसी पर पहुंचे अधिकारियों ने आशा और संगिनी को जानकारी दी गई।
वहां के लोग उथले हैंडपंप के पानी का प्रयोग पीने के लिए कर रहे हैं उक्त के क्रम में प्राथमिक विद्यालय मझोला के बच्चों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी ली गई। साथ में उनको हाथ धोने व संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी साझा की गई। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, अध्यापक डीएमसी यूनिसेफ संजीव कुमार पांडेय, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, महेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीएचसी पर आशाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसमें उपस्थित होकर आशाओं को मच्छर के प्रजनन स्रोतों और उनसे बचाव के बारे में कुष्ठ रोग और टीबी रोग से बचाव के साथ उपचार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, संजीव तिवारी, आशा और आशा संगिनी मौजूद रहीं।