फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The headmistress signed the absent teacher

प्रधानाध्यापिका ने अनुपस्थित शिक्षिका के कर दिए हस्ताक्षर

Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The headmistress signed the absent teacher
घिरोर। खंड शिक्षाधिकारी घिरोर सुमित कुमार वर्मा ने सोमवार को विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने पाया कि प्रधानाध्यापिका ने अनुपस्थित शिक्षका के हस्ताक्षर दो दिन किए हैं। वहीं निरीक्षण के दौरान दो अन्य शिक्षिकाएं बिना सूचना के कई दिन अनुपस्थित रहीं हैं। संबंधित शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दिन का वेतन काटते हुए प्रधानाध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। प्रधानाध्यापिका से प्रधानाध्यापक पद भी हटाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बीईओ सुमित कुमार सोमवार को कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सहायक अध्यापिका सोनम राजपूत 11, 13, 15, 18 और 20 अगस्त को बिन किसी सूचना के अनुपस्थित थीं। वहीं निरीक्षण में पाया कि सहायक अध्यापिका सुनीता देवी भी 25 और 27 अगस्त को बिना सूचना के अनुपस्थित रही थीं। अनुपस्थित शिक्षिका के प्रधानाध्यापिका केशकांती ने फर्जी हस्ताक्षर किए। बीईओ ने जांच के बाद अनुपस्थित दोनों शिक्षिकाओं का अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने की संस्तुति की। वहीं प्रधानाध्यापिका केशकांती को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। केशकांती से प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी हटाकर विद्यालय के वरिष्ठ सहायक अध्यापक को दिए जाने की संस्तुत करते हुए बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर पर शिक्षक- शिक्षिकाओं के अनुपस्थित रहने का मामला लंबे समय से चल रहा था। सोमवार को एक शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका द्वारा अनुपस्थित दर्ज करने पर रजिस्टर फाड़ दिया। जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ा और जानकारी खंड शिक्षाधिकारी तक पहुंची। जांच करने खंड शिक्षाधिकारी विद्यालय पहुंचे तो शिक्षिकाओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए एक दूसरे की पोल खोल दी। जिसके बाद पिछले दिनों में लगाई गई अनुपस्थित का राज भी खुल गया। खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा ने कहा कि रजिस्टर के कुछ पेज उखड़े हुए मिले हैं। यह किसने किया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिकाओं और फर्जी हस्ताक्षर करने वाली प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed