फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The handwriting of the letters sent for ransom will be checked

फिरौती के लिए भेजे गए पत्रों की लिखावट की होगी जांच

Sun, 20 Feb 2022 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
The handwriting of the letters sent for ransom will be checked
आगरा। इरादतनगर के हज्जूपुरा गांव में किराना व्यापारी गब्बर सिंह के नौ साल के बेटे कुलदीप के हत्यारोपी जेल भेज दिए गए हैं। अब पुलिस आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत साक्ष्य जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया था। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। वहीं घर में डाले गए पत्रों की हैंड राइटिंग का मिलान अहम होगा।
विज्ञापन

कुलदीप का 23 जनवरी को अपहरण किया गया था। पुलिस ने काफी तलाश की थी। बृहस्पतिवार रात को गांव के ही आशु, कन्हैया और मुकेश पकड़ा गया था। उनकी निशानदेही पर शव बरामद हो गया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों जेल भेज दिए गए। थानाध्यक्ष इरादतनगर अवधेश कुमार ने बताया कि अपहरण के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद शव को जंगल में दफना दिया गया।
विज्ञापन

केस से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों ने गब्बर सिंह के घर के घेर में तीन दिन में चार पत्र डाले थे। आरोपी कन्हैया ने पूछताछ में पत्र लिखने की बात कबूल की थी। अब उसकी हैंड राइटिंग का मिलान कराया जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट ली जाएगी। कन्हैया की हैंड राइटिंग का नमूना लिया जाएगा। इसके बाद पत्र से मिलान किया जाएगा। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया था। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। वहीं गड्ढा खोदने के लिए लाया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया। यह सभी साक्ष्य अहम हैं। विवेचना जल्द पूरी करके केस में चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत तकरीबन तीन सप्ताह पहले होना आया है। वहीं गला दबाने से मौत हुई। यह भी रिपोर्ट से ही पता चला। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले हाथ से गला दबाया। इसके बाद उसका अंगोछे से भी गला घोंटा था। शरीर पर और कोई चोट का निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed