{"_id":"69f7bbbcacdce7a79a01b0ae","slug":"the-hall-resounded-with-poems-of-nationalism-the-provincial-poets-conference-was-filled-with-the-spirit-of-heroism-humour-and-romance-agra-news-c-365-1-sagr1045-107744-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राष्ट्रवाद की कविताओं से गूंजा हॉल, प्रांतीय कवि सम्मेलन में वीर, हास्य और शृंगार रस की बही बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राष्ट्रवाद की कविताओं से गूंजा हॉल, प्रांतीय कवि सम्मेलन में वीर, हास्य और शृंगार रस की बही बयार
Mon, 04 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रांत और सारंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रांतीय कवि सम्मेलन में काव्य प
आगरा। बोदला-सिकंदरा रोड स्थित द नंबरदार्स बैंक्वेट हॉल रविवार को राष्ट्रभक्ति और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बना। राष्ट्रीय कवि संगम ब्रज प्रांत एवं सारंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रांतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। साथ ही राष्ट्र जागरण का संदेश भी दिया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल और महंत योगेश पुरी ने किया। राष्ट्रीय कवि और आयोजक सचिन सारंग ने मंच से आह्वान किया कि मोदी के बाद आप बस योगी को सत्ता दे दो। यही वक्त है, यही है मौका, यही समय की इच्छा है। इससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कवि सम्मेलन में ब्रज प्रांत के कोने-कोने से आए रचनाकारों ने वीर, हास्य और शृंगार रस की वर्षा की। कार्यक्रम में पवन आगरी, योगी सूर्यनाथ, डॉ. मुक्ता सिकरवार, प्रिया शुक्ला, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, आचार्य उमाशंकर पाराशर और गाफिल स्वामी जैसे कवियों ने गीतों, गजलों और मुक्तकों के माध्यम से वर्तमान सामाजिक व राजनैतिक परिवेश पर प्रहार किया। संचालन कवि पदम गौतम ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, अशोक चौबे, अनिल बोहरे, गया प्रसाद मौर्य, प्रेम सिंह यादव, नरेंद्र पाठक, नंद नंदन गर्ग, हिमानी आदि मौजूद रहे। संवाद