फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the guard beat up the attendants who had come to see the patient in SN Medical College agra

Agra: एसएन मेडिकल काॅलेज में गार्ड ने की तीमारदारों से मारपीट, मरीज को देखने पहुंचे थे; वीडियो वायरल

Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
सार

गार्ड और तीमारदार में मारपीट के मामले में काॅलेज प्रशासन की ओर से जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। दो दिन में रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
the guard beat up the attendants who had come to see the patient in SN Medical College agra
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के गार्ड पर तीमारदारों ने मारपीट का आरोप लगाया है। तीमारदारों को खींचते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है। जांच के लिए प्राचार्य ने कमेटी बना दी है।
विज्ञापन


गार्ड ने की मारपीट
बृहस्पतिवार की दोपहर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में रक्तस्राव होने पर प्रसूता भर्ती हुई। इसका अन्य अस्पताल में प्रसव हुआ था। तीमारदार मरीज से मिलने पहुंचे तो गार्ड ने रोका। इस पर बहस और धक्कामुक्की होने लगी। मामला बढ़ने पर मारपीट भी हुई।
विज्ञापन




जांच रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई
थाना एमएम गेट चौकी प्रभारी ने बताया कि वार्ड में प्रवेश के लिए गार्ड और तीमारदारों में विवाद हुआ था, समझौता हो गया है। उधर, प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि गार्ड और तीमारदार में मारपीट की जानकारी पर डॉ. अजीत चाहर के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। दो दिन में रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed