फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The great race could not happen, the participants expressed their anger

नहीं हो सकी महादौड़, प्रतिभागियों ने जताया रोष

Sat, 21 Aug 2021 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The great race could not happen, the participants expressed their anger
सीकरी टॉल पर हंगामा करते प्रतिभागी - फोटो : Agra Dehat
फतेहपुर सीकरी। टोल प्लाजा सीकरी से आगरा की ओर ढाई किलोमीटर तक जाकर लौटने की शुक्रवार को होने वाली 5 किलोमीटर की महादौड़ नहीं होने से प्रतिभागियों को निराश लौटना पड़ा। दूसरे राज्य और जिलों से आए प्रतिभागियों ने इस पर आक्रोश जताया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पूर्व सांसद बाबूलाल और सीओ अछनेरा से शिकायत की। मथुरा के एक प्रतिभागी ने आयोजकों के खिलाफ सीकरी थाने में तहरीर भी दी है। आयोजकों का कहना है की प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से दौड़ नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने बताया कि फतेहपुर सीकरी के रहने वाले मुकुल अग्रवाल और अंजुल गोयल ने 20 अगस्त को महादौड़ रखी थी। इसके लिए राजस्थान, झारखंड के अलावा आसपास के कई जिलों के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दौड़ के लिए मथुरा, भरतपुर, झारखंड, आगरा, फिरोजाबाद आदि कई जिलों के करीब 150 से ज्यादा प्रतिभागी टोल प्लाजा सीकरी पहुंच गए। शाम चार बजे तक वे दौड़ शुरू होने के लिए परेशान रहे। पर, आयोजकों का कहीं पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे वहां से गुजरे पूर्व सांसद बाबूलाल हंगामा होता देख रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई। वहीं सूचना पर सीओ अछनेरा महेश कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही प्रतिभागियों को दूसरे वाहनों से आगरा की ओर भेजा। इस दौरान मथुरा के उमेश कुमार ने सीकरी थाने में आयोजकों के खिलाफ तहरीर भी दी है।

एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं आयोजक अंजुल गोयल ने बताया कि प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से दौड़ नहीं हो सकी। पंजीकरण के नाम ली गई फीस प्रतिभागियों को वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed