{"_id":"60bcfb108ebc3ec9402f4e18","slug":"the-graph-started-increasing-as-soon-as-it-was-unlocked-kasganj-news-agr4947685169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक होते ही बढने लगा ग्राफ, 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक होते ही बढने लगा ग्राफ, 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
कासगंज। अनलॉक के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बड़ी है। इनमें दो बच्चे, 4 युवा और एक वृद्धा हैं। सभी को होम आइसोलेट कराया है। अनलॉक के बाद बढ़ी मरीजों की संख्या संकेत है कि लापरवाही न बरतें। संक्रमितों का आंकड़ा 4235 पर जा पहुंचा है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 24 रह गई है।
एक संक्रमित बच्चा सोरों के लुहर्रा गांव का है। वहीं दूसरा पटियाली के नगला आशानंद का है। इस गांव में एक वृद्ध महिला व एक युवक और संक्रमित मिला है। जबकि एक युवक गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल का है। एक युवक अमांपुर का है। वहीं एक युवक शहर के नदरई गेट का रहने वाला है।
सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। जिले में रविवार को 918 एंटीजन किट से जांच की गईं। जबकि 768 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए। पिछले दिनों में संक्रमितों की संख्या एक पर जा पहुंची थी। अब यह संख्या बढ़कर 7 हो गई है।