फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The government yielded, prisoners release

सरकार को झुकाएंगे, अपनी रिहाई कराएंगे 

Thu, 08 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The government yielded, prisoners release
शिकायत मिलने पर जेल अधीक्षक ने बंदीरक्षकों की क्लास लगाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेंट्रल जेल में 350 कैदियों की भूख हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। उन्होंने बुधवार को एलान किया कि रिहाई होने तक हड़ताल जारी रहेगी। अफसरों से दो टूक कहा कि उन्हें कोई आश्वासन नहीं चाहिए। जब तक रिहाई का आदेश न आ जाए, तब तक उनसे बात करना बेकार है। कैदियों का कहना है कि एक न एक दिन सरकार जरूर झुकेगी।
विज्ञापन

कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी मंगलवार को कैदियों से जेल में मिले थे। उन्हें बताया था कि रिहाई का आदेश जारी न कर पाना सरकार की मजबूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ बड़ी संख्या में रिहाई किए जाने पर रोक लगा रखी है। इस पर कई कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर राजी हो गए थे लेकिन बुधवार को उन्होंने भी भोजन नहीं खाया। सभी 350 कैदी हड़ताल पर रहे। जेल में नारे गूंजते रहे। शाम को अधिकारी सर्किल में पहुंचे तो कैदियों ने बात करने से भी मना कर दिया। जेल सूत्रों ने बताया कि कैदियों ने रिहाई के आदेश के अलावा कुछ भी सुनने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


सीएम को लिख चुके 700 खत
हड़ताल के दौरान कैदी सीएम को 700 खत लिख चुके हैं। इन्हें मुलाकातियों के माध्यम से पोस्ट कराया जा रहा है। रोजाना 70-80 खत लिखे जा रहे हैं।
परिवार भी दे रहे कैदियों का साथ
आगरा। कैदियों से मुलाकात करने आ रहे उनके परिवारीजन हड़ताल समाप्त करने का आग्रह नहीं कर रहे। उनके लिए ग्लूकोज पाउडर ला रहे हैं। कह रहे हैं कि सरकार एक दिन जरूर सुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed