{"_id":"68866b7be29cca0092096d40","slug":"the-government-is-closing-schools-and-opening-liquor-shops-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-142185-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूल बंद करके शराब के ठेके खोल रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूल बंद करके शराब के ठेके खोल रही सरकार
Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित गांव शाहआलमपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक रविवार को बाबा रामानंद की अध्यक्षता में हुई। मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा कि यह सरकार आने वाली पीढ़ी को मजदूर बनाना चाहती है। सरकार स्कूल बंद करके और हर गांव में शराब के ठेके खोल रही है।
संगठन विस्तार को लेकर गीता देवी के नेतृत्व में हुई बैठक में आगरा में 30 जुलाई को होने वाली किसान महापंचायत में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया। भाकियू के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने भी सरकार को घेरा। ओमवीर सिंह, कुसमा देवी, गीता, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, उमेश यादव, विनोद बाबू, रामशंकर यादव, सुरजीत सिंह, गिरजाशंकर शाक्य, प्रकाशवती मौजूद रहे।