फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The goddesses of Kanoi, Khojpur, Karsana, Pachpokhara and Nagla Devi became Nazir

कनोई पचपोखरा एवं नगला देवी की देवियों की जय हो

Tue, 22 Feb 2022 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
The goddesses of Kanoi, Khojpur, Karsana, Pachpokhara and Nagla Devi became Nazir
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभाओं में महिलाओं ने अपने मताधिकार के प्रयोग में उत्साह दिखाया। तीनों विधानसभा के 124 बूथ ऐसे रहे जहां महिलाएं पुरुषों से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए पहुंची। इनमें अमांपुर के कनोई, खोजपुर, करसाना, पटियाली के पचपोखरा एवं कासगंज के नगला देवी की देवियों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में पुरुषों से दोगुने वोटों की आहुति देकर नजीर पेश की।
विज्ञापन

अमांपुर विधानसभा में 371 बूथों पर वोट डाले गए। वैसे तो सभी बूथों पर महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में काफी उत्साह दिखाया। इस विधानसभा के 40 बूथ ऐसे रहे जिसमें महिलाएं पुरुषों से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए पहुंची। इनमें से कनोई के एक बूथ पर 130 पुरुषों के मुकाबले 261 महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंची। इसी गांव के दूसरे बूथ पर 86 पुुरुषों के मुकाबले 141 महिलाओं ने व तीसरे बूथ पर 175 पुुरुषों के मुकाबले 248 महिलाओं ने, खोजपुर में एक बूथ 164 पुरुषों के मुकाबले 357 व दूसरे बूथ पर 129 पुरुषों के मुकाबले 283 महिलाओं ने, करसाना में एक बूथ पर 133 पुरुषों के मुकाबले 270 और दूूूूूसरे बूथ पर 102 पुरुषों के मुकाबले 211 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस विधानसभा के छितौना, रारा, गढ़का, पिथनपुर, सेवनपुर, अभुपुरा, विलौली, खितौली, वीनपुर कला, अमिरसा, इतवारपुर, जहांगीरपुर, मिडोज बुजुर्ग, नगला कुंदन,सुजानपुर, चौपारा, रानामऊ, बाछमई, जाटऊ अशोकपुर, नरई, सेवका, थानपुर, नगला पटवारियान, गोपालपुर, नगला कोठी, बहोरनपुर की महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में वोट डाले।
विज्ञापन

कासगंज विधानसभा में 432 बूथों पर वोट डाले गए। इनमें से 53 बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में वोट डाले। नगला देवी में 83 पुरुषों के मुकाबले 179 महिलाएं वोट डालने के लिए पहुंची। वहीं ततारपुर, गंगागढ़, बदरिया, क्यामपुर बहेडिया, हरसेना, घिनोना, रेलवे इंस्टीटयूट, नौरथा, तवालपुर, भामों, पचगई, नगर पालिका डिग्री कॉलेज, केडी, मुबारकपुर, पचौरा जंगल, कादरबाड़ी, बाहपुर, खेरपुर, भरसौली जंगल, फाजिलपुर, भूपालगढ़ी, बाहिदपुर, कानरखेडा, बदनपुर,कुरामई, मंडनपुर, सेवर, पहाड़पुर, ठठेरपुर, विरौंची, फिरोजपुर सिंहोला, सुल्तानपुर,भगवंतपुर, सलेमपुर लाला, फरीदनगर, सतपुरा माफी, नौगंवा, नरोली, तैयबपुर कमालपुर, ब्रहमपुर, फतेहपुर माफी, धनतोरिया, नगला झद्दी, पथरेकी, नगला अंबर, बरखुरदारपुर, फतेहपुर माफी, बहादुरपुर की महिलाएं भी पुरषों से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली विधानसभा में पचपोखरा के एक बूथ पर 154 पुुरुषों के मुकाबले 308 महिलाओं ने वोट डाले। इस गांव के अन्य बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट डाले। वहीं कनकपुर, बहरोजपुर, समसपुर मुस्लिम, समसपुर, धवा, सुजावलपुर, गंजडुंडवारा अमीरखुसरो स्कूल, नवाबगंज नगरिया, चिरौला, गनेशपुर, बहोरा, नगला असानंद, नगला काजी, हथौड़ा वन, विलौटी के बूथों पर महिलाएं अधिक संख्या में वोट डालने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed