फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl was kidnapped by a young man from the same village.

Agra News: युवती को गांव का ही युवक किया अगवा

Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The girl was kidnapped by a young man from the same village.
सिढ़पुरा। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को गांव का ही आरोपी युवक अगवा करके ले गया। मामले में युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीते 26 फरवरी की दोपहर फसल देखने के लिए खेत की तरफ गई। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इस पर उसके परिजन चिंचित हुए। परिवार के लोग उसकी तलाश शुरू किए। इस दौरान पता चला कि गांव निवासी युवक सुनील को अगवा करके ले गया है। इस पर युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस युवती के बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम वीपी गिरि ने बताया कि भाई की तहरीर पर युवती को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही युवती को बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed