फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl saved her self respect by cutting off the hands of the youths.

Agra News: किशोरी ने युवकों का हाथ काटकर बचाई खुद की इज्जत

Thu, 15 Jun 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The girl saved her self respect by cutting off the hands of the youths.
सोरोंजी। क्षेत्र के एक गांव में गैर समुदाय के युवकों ने एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका ने युवकों के हाथों में काटकर अपना बचाव किया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने चंडौस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

किशोरी सांय के समय अपनी सात वर्षीय ममेरी बहन के साथ अपने खेत पर जा रही थी। इसी बीच गांव के ही गैर समुदाय के दो युवक अरमान व भूरे मिल गए। युवक अरमान ने उससे फोन नंबर मांगा। उसने फोन नंबर देने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक उसे पकड़ कर मक्का के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। लेकिन बालिका ने हिम्मत से काम लिया और युवक के हाथ में काट लिया। इसके बाद वह छूटकर भाग आई। इस बीच उसकी ममेरी बहन ने घर पहुंच कर जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर खेत की ओर चल दिए। किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एकत्रित होकर चंडोस चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। किशोरी ने हाथ में काटकर अपने को बचा लिया। थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed