फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl committed suicide by jumping in front of the train

परिजनों से मामूली कहासुनी में इतना हुई नाराज कि ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Thu, 30 Aug 2018 06:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 30 Aug 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by jumping in front of the train
प्रतीकात्मक तस्वीर

कासगंज के सहावर में पिथनपुर रेलवे क्रासिंग के समीप एक किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव निवासी विक्रमपुर निवासी निवासी खुशबू (15) पुत्री राजवीर की अपने परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। वह इसी से क्षुब्ध थी।मंगलवार की रात वह चुपके से घर से निकल गई और उसने फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन


उसका शव लोगों ने पड़ा देखा तो बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। मामले की जानकारी किशोरी के परिवारीजनों को दी गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसका शव देखकर कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मोहल्ले के लोगों एवं रिश्तेदारों की घटना की जानकारी हुई तो वह भी गांव पहुंच गए। लोग परिवारीजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed