{"_id":"dfbefdd2cd8efc41f56d8ad479476169","slug":"the-general-budget-for-special-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खास के लिए ही है आम बजट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खास के लिए ही है आम बजट’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आम बजट की आलोचना तो रेल बजट को सराहा है। कहा कि केंद्र सरकार ने खास लोगाें का बजट पेश किया है। इससे बड़े आदमियों को तो फायदा होगा, आम आदमी की मुसीबत बढ़ जाएगी। वे रविवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आगरा आए हुए थे।
प्रो. रामगोपाल का कहना है कि सर्विस टैक्स बढ़ाने से महंगाई बढ़ जाएगी। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ोत्तरी से उसका संकेत भी मिल गया है। बजट में मध्य वर्ग के लोगों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया है। आयकर में छूट की सीमा और बढ़ाई जानी चाहिए थी। एलसीडी आदि ऐसी चीजों के दाम घटाए गए हैं, जिसका फायदा गरीब नहीं ले सकेंगे। आम बजट तो रास नहीं आया, लेकिन रेल बजट सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ प्रो. रामगोपाल को भी पसंद भाया है। उन्होंने कहा, रेल बजट में एक विजन देखने को मिला। उसके अनुसार काम हुआ तो अच्छे परिणाम भी दिखेंगे।