फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The former employee had killed the guard of the beer warehouse

पूर्व कर्मचारी ने ही की थी बीयर गोदाम के गार्ड की हत्या, एसपी ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The former employee had killed the guard of the beer warehouse
कासगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बीयर फैक्ट्री के चौकीदार के हत्यारोपी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। 23 दिन पूर्व औद्योगिक आस्थान में बीयर के गोदाम पर हुई लूट और हत्या की वारदात का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को बीयर गोदाम के पूर्व कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। यह तीनों ही अलीगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चौकीदार का लूटा मोबाइल, 6600 रुपये नकद, तमंचा व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

वारदात 17/18 अगस्त की रात्रि को औद्योगिक आस्थान में बीयर गोदाम पर हुई। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि हत्या के इस मामले में एफआईआर में गलत नामजदगी की गई थी, लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता से विवेचना की। सीओ दीपकुमार पंत के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व सदर थाना पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं थीं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक शुक्ला निवासी नौदेवी मंदिर मुखिया की धर्मशाला गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ बीयर गोदाम पर नौकरी करता था, लेकिन सही आचरण न होने पर उसे नौकरी से हटा दिया था।
विज्ञापन

दीपक अपने साथी सूरज एवं मानसिंह निवासी गांव भगवानखेड़ा थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ के साथ बीयर गोदाम पर धावा बोल दिया। हत्या के शिकार चौकीदार उमेश कुमार ने दीपक को पहचान लिया। उन्होंने दीपक का विरोध किया तो आग बुझाने के छोटे सिलेंडर से चौकीदार के सिर पर प्रहार किया और गोदाम के तोड़े गए कांच के टुकड़ों को गले में घोंपकर हत्या कर दी। चौकीदार का मोबाइल लूट लिया और 22500 रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने ततारपुर तिराहे के पास से बिना नंबर की बाइक से आरोपियों को जाते समय उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर का तमंचा, लूटे गए 6600 रुपये, बिना नंबर की बाइक और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।

एसपी ने पुलिस टीम की थपथपाई पीठ
एसपी रोहन पी बोत्रे ने हत्या और लूट के मामले का राजफाश करने पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक तोमर, उपनिरीक्षक भूदेव प्रसाद, हैड कांस्टेबल विनीत चौहान, आरक्षी सोमवीर सिंह एवं आरक्षी भूदेव सिंह को शाबाशी देते हुए सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed