{"_id":"6a3455c9c251baf5ce0723f3","slug":"the-forest-department-team-freed-789-hectares-of-encroachment-agra-news-c-364-1-ag11024-130363-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वन विभाग की टीम ने 7.89 हेक्टेयर अतिक्रमण मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वन विभाग की टीम ने 7.89 हेक्टेयर अतिक्रमण मुक्त कराया
Fri, 19 Jun 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
तहसील खेरागढ़ के गांव नौनी में 2.5 एकड़ वनभूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। संवाद
- फोटो : सलोनी पांडेय
आगरा। वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग और प्रशासन ने जिले की विभिन्न तहसीलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7.89 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराया और अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को पुन: वन विभाग के नियंत्रण में लिया। वर्तमान में लगभग 5.50 हेक्टेयर क्षेत्र न्यायालय में विचाराधीन है।
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तहसील बाह के ग्राम बलाई में 12 एकड़ पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। तहसील खेरागढ़ के ग्राम नौनी में लगभग 2.5 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के निबोहरा गांव में करीब 5 एकड़ वन भूमि को खाली कराया गया। जिले में वन विभाग के अधीन करीब 23 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र है। विभाग की ओर से समय-समय पर वन भूमि का सत्यापन, सीमांकन और निरीक्षण कराया जाता है ताकि किसी भी प्रकार के नए अतिक्रमण को रोका जा सके। कई स्थानों पर वन भूमि पर खेती, अस्थायी निर्माण और अन्य प्रकार के अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।