फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fifth accused is away from the police

Agra News: पुलिस की गिरफ्त से दूर है पांचवां आरोपी

Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The fifth accused is away from the police
कासगंज। थाना ढोलना के गांव वाहिदपुर माफी में 23 जून रविवार को दो बच्चों को चोरी के शक में सिर मुड़ाकर अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया था। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। जबकि अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

गांव वाहिदपुर माफी में परचून की दुकान से रुपये चुराने के शक में दुकान स्वामी सहित ग्रामीणों ने दो बच्चों का सिर मुड़ाकर उन्हें अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया था। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें एक बच्चे की मां की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद चार आरोपियों हर प्रसाद, रामचंद, मुकेश एवं रियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी राजा अभी फरार चल रहा है। सीओ सदर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि पुलिस पांचवे आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed