फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fierce Hindu goddess statues inappreciation

देवी प्रतिमाओं की बेकद्री पर भड़के हिंदूवादी

Tue, 27 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 27 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
The fierce Hindu goddess statues inappreciation
ताजगंज के बाद हाथीघाट पर रखे कूड़ेदान पर भगवान की मूर्तियां मिलने पर हिंदूवादियों ने आक्रोश जताया है। उनका आरोप है कि नगर निगम आस्था के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने विसर्जन के बाद मूर्तियों की बेकद्री का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने सोमवार को हाथीघाट पर देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड भर दिए। इस दौरान भगवान की कुछ प्रतिमाएं घाट पर रखे कूड़ेदान पर मिलीं। लोगों का कहना है कि भगवान की अधिकांश मूर्तियों को तो नगर निगम कर्मचारी कहीं और ट्रक में भरकर ले गए लेकिन जो मूर्तियां रह गई थीं, उनको कूड़ेदान पर रख दिया।
विज्ञापन

 इसकी जानकारी हिंदू युवा वाहिनी को हुई तो उन्होंने रोष व्यक्त किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने आस्था के साथ खिलवाड़ बंद नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित डलावघर में पूजन सामग्री मिलने पर लोग भड़क गए थे। अविनाश राना, विवेक शुक्ला, धर्मेंद्र गोला, रवि शंकर शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, नंदू जैसवाल ने विरोध व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed