फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The farmers of Bateshwar Mela have been awaiting compensation for two years. The district panchayat's coffers are full of revenue, but the farmers are running around, threatening agitation.

Agra News: बटेश्वर मेला के काश्तकारों को दो साल से मुआवजे का इंतजार, राजस्व से भरी जिला पंचायत की तिजोरी, पर किसान काट रहे चक्कर, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 06 May 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The farmers of Bateshwar Mela have been awaiting compensation for two years. The district panchayat's coffers are full of revenue, but the farmers are running around, threatening agitation.
बटेश्वर। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला श्री बटेश्वरनाथ के आयोजन के लिए अपनी जमीनें देने वाले स्थानीय काश्तकारों का धैर्य अब जवाब दे गया है। वर्ष 2024-25 का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने जिला पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आगामी मेलों के बहिष्कार और विरोध की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि यह मेला दशकों से स्थानीय काश्तकारों की निजी जमीनों पर आयोजित होता आ रहा है। इस विशाल पशु मेले से जिला पंचायत को करोड़ों रुपये के राजस्व और आय की प्राप्ति होती है, लेकिन जिन किसानों के खेतों में यह मेला सजता है, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रभावित काश्तकार शिवशंकर, गंभीर सिंह, शांतिलाल और भूरेलाल वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें मुआवजे के नाम पर एक रुपया भी नहीं मिला है। मेले के कारण उनके खेतों की फसल का चक्र प्रभावित होता है। मुआवजे के लिए बार-बार चक्कर काटने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके बकाए मुआवजे का जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगामी आयोजनों के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे और मेले का कड़ा विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed