फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The face of the pilgrimage site Bateshwar is set to be transformed; development works have gained momentum.

Agra News: तीर्थधाम बटेश्वर की चमकेगी सूरत, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The face of the pilgrimage site Bateshwar is set to be transformed; development works have gained momentum.
बटेश्वर अटल म्यूजियम मे प्रस्तावित मॉडल को देखते अपर सचिव (भारत सरकार) डी आनंदन को देखते अधिकार
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थल में शुमार बटेश्वर धाम की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी। यहां कराए जा रहे विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी गई है। शनिवार सुबह तीर्थस्थल में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अपर सचिव डी. आनंदन ने अटल म्यूजियम और कॉरिडोर प्रोजेक्ट की प्रगति परखी। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के कर्मचारियों को हिदायत दी कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अपर सचिव डी. आनंदन सुबह करीब 11:30 बजे बटेश्वर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ब्रह्मलाल मुख्य महादेव मंदिर में मत्था टेका। पुजारी अशोक गोस्वामी और राकेश बाजपेयी ने मंत्रोच्चारण के बीच उन्हें पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद अपर सचिव नेे मुख्य मंदिर परिसर से लेकर अटल संकुल भवन तक पैदल भ्रमण कर 106 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे निर्माणाधीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना किनारे 13 मंदिरों के जीर्णोद्धार के कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अटल म्यूजियम हॉल, बारह ज्योतिर्लिंगों के मॉडल्स सहित सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति परखी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह और कार्यदायी संस्था के विशेषज्ञों ने उन्हें प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी दी। अपर सचिव ने स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश कि सभी कार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, एडीएम (सिविल सप्लाई) प्रशांत कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह, ब्रजेश खरे, तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, परियोजना अधिकारी अखिलेश कुमार, उप परियोजना अधिकारी एसपी. द्विवेदी, इंजीनियर बासिफ किरमानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed