फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The face of government schools is changing with Project Alankar

Agra News: प्रोजेक्ट अलंकार से बदल रही राजकीय विद्यालयों की सूरत

Fri, 19 Jul 2024 04:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
The face of government schools is changing with Project Alankar
कासगंज। प्रोजेक्ट अलंकार से जिले के राजकीय विद्यालयों का सूरत-ए-हाल बदलने का क्रम लगातार चल रहा है। इसमें जिले के 13 विद्यालयों में बहुउद्देशीय हॉल बनाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। चहारदीवारी भी बनवाई जा रही है। योगी सरकार द्वारा वर्ष 2022 में प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत राजकीय विद्यालयों में काम कराए जाने हैं। अलंकार योजना के तहत जिले के 15 राजकीय विद्यालयों में से 13 विद्यालयों में फिलहाल बहुउद्देशीय हॉल बनाने का काम चल रहा है। इन्हें बनाने के लिए पूर्व में राजकीय विद्यालय भिटौना का चयन किया गया था लेकिन इसमें हॉल बनाने के लिए निर्धारित मानकानुसार जगह नहीं मिली तो इसे बदलकर अब राजकीय विद्यालय भरगैन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर इस विद्यालय में हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही शौचालय निर्माण व पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने का काम भी चल रहा है। 8 विद्यालयों में चहारदीवारी का भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed