फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The enthusiasm of women power ran on the streets, expressed gratitude to Modi by taking out a scooter rally.

Agra News: सड़कों पर दौड़ा महिला शक्ति का जोश, स्कूटर रैली निकाल मोदी का जताया आभार

Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of women power ran on the streets, expressed gratitude to Modi by taking out a scooter rally.
आगरा। नारी बढ़ेगी तो देश बढ़ेगा के संकल्प के साथ बुधवार को सड़कों पर महिलाओं का उत्साह देखने को मिला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित होने की खुशी में आगरा की आधी आबादी ने महानगर में स्कूटर और बाइक रैली निकालकर ताकत का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एक स्वर में पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर निगम से शुरू होकर सूरसदन चौराहा, संजय प्लेस, सेंट पीटर्स रोड होते हुए एमडी जैन इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई। रैली से पूर्व नगर निगम में महिलाओं ने मानव शृंखला बनाकर एकता का परिचय दिया और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एतिहासिक कदम उठाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित कराया है। अब बड़ी संख्या में महिलाएं संसद में पहुंचकर नारियों की आवाज को प्रमुखता से उठा सकेंगी।
विज्ञापन


महापौर ने की यातायात नियमों के पालन की अपील
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने रैली के दौरान अपील की कि सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट भी पहनें। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि अब महिलाओं को सड़क से लेकर संसद तक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. निधि शर्मा ने कहा कि अधिनियम के आने से देश अब दोगुनी रफ्तार से विकास करेगा। इस दौरान महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, प्रवीणा राजावत, नंदिनी सिंह, मीनाक्षी वर्मा, हेमा चौहान, फूल प्यारी, दीपा, अलका, रंजना, गुंजन, कुमकुम उपाध्याय, पूजा, महेश शर्मा, मनीष गौतम मीडिया प्रबंधन रोहित कत्याल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed