फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The effigy of Ravana, the symbol of evil, burnt as soon as the fire arrow was fired.

Agra News: अग्निबाण चलते ही जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला

Wed, 25 Oct 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The effigy of Ravana, the symbol of evil, burnt as soon as the fire arrow was fired.
अमांपुर। कस्बे में दशहरा पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। रामलीला में रावण वध लीला देखने के लिए कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का दोपहर से ही पहुंचना शुरू हो गए। बुधवार को देवी मंदिर स्थित रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण की लीला का मंचन किया गया। रावण के पुतले में आग लगते ही लोगों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

श्रीराम लीला मंचन में प्रभु श्रीराम व उनकी सेना ने बैंडबाजों, काली अखाड़ों के साथ बारहद्वारी, सर्राफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, गुड़मंडी होते हुए श्रीराम लीला मैदान स्थल पर पहुंची। जहां श्रीराम एवं रावध के मध्य युद्ध की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम का वाण रावण की नाभि में लगते ही दुराचारी रावण का अंत हो गया। श्रीराम के अग्निवाण से रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे लगे। रावण दहन के दौरान सीओ सहावर राजू निषाद व कोतवाली प्रभारी यतींद्र प्रताप सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष दलीप सिंह फौजी, सुधीर गुप्ता, रामौतार गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, बंटी गुप्ता, शीलेंद सोलंकी, प्रधान रामपाल सिंह, मनोज गुप्ता, राजू गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed