{"_id":"61ec49c90bd05260352d4e22","slug":"the-drunkard-created-a-ruckus-in-the-emergency-broke-the-windows-mainpuri-news-agr5220078146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने इमरजेंसी में किया हंगामा, खिड़कियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने इमरजेंसी में किया हंगामा, खिड़कियां तोड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात एक युवक ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए खिड़कियां तोड़ दीं। चिकित्सक के सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। युवक शराब के नशे में था।
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात चिकित्सक व स्टाफ ड्यूटी कर रहा था। तभी वहां शराब के नशे में एक युवक आया और गाली-गलौज करने लगा। स्टाफ के लोगों ने नशे में होने की वजह से दूरी बनानी चाही तो वह उग्र होकर इमरजेंसी में लगी खिड़कियों को तोड़ने लगा। इससे स्टाफ के लोग दहशत में आ गए।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर स्नेहिल त्रिपाठी ने हंगामे की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम गगन सिंह निवासी टाकीज वाली गली बताया। बताया कि वह कस्बा में अपनी बहन के घर पर रह रहा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।