{"_id":"66c7a5c200031c584f0b3af4","slug":"the-driver-did-not-take-the-bus-to-the-stand-even-after-being-asked-by-the-station-in-charge-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-122733-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्टेशन इंचार्ज के कहने पर भी बस को स्टैंड पर नहीं ले गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्टेशन इंचार्ज के कहने पर भी बस को स्टैंड पर नहीं ले गया चालक
Fri, 23 Aug 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
किशनी। बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड में बस चालक स्टेशन इंचार्ज के कहने के बाद भी बस को अंदर नहीं ले गया। स्टेशन इंचार्ज ने आरएम इटावा को बस के चालक और परिचालक की शिकायत भेजी है।
रोडवेज बस स्टैंड के गेट पर अनुबंधित बस यूपी76के/ 3550 के चालक परिचालक यात्रियों को उतारने लगे जबकि स्टैंड के अंदर इटावा के लिए काफी यात्री बैठे थे। स्टेशन इंचार्ज गोपाल बस के पास पहुंचे और चालक से बस को अंदर ले जाने को कहा। चालक ने बात को अनसुना कर दिया। नगर के पारस गुप्ता, संजय गुप्ता, सतीश कुमार, विवेक चौहान का कहना है कि लंबे समय से कई चालक परिचालक बसों को अंदर नहीं ले जाते हैं। इसकी शिकायत परिवहन मंत्री से भी की गई थी। जावेद खान ने भी आरएम इटावा को चालकों की मनमानी की शिकायत भेजी है। आरएम इटावा परशुराम पांडेय का कहना है कि वह जांच कराएंगे। चालक और परिचालक अगर बस स्टैंड के अंदर बस नहीं ले जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।