फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dream of winning a medal for the country is in the eyes, the players are sweating a lot

Agra News: आंखों में देश के लिए पदक का सपना, खूब बहा रहे खिलाड़ी पसीना

Sun, 22 Jun 2025 09:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Jun 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
The dream of winning a medal for the country is in the eyes, the players are sweating a lot
मैनपुरी। ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक लाने का सपना संजोए, मैनपुरी के खिलाड़ी इन दिनों पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया सेंटर में युवा खिलाड़ियों को एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इन खिलाड़ियों ने प्रदेश और मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच सुरेंद्र यादव ने बताया कि खेलो इंडिया सेंटर में 17 बालक और 13 बालिकाएँ विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनका लक्ष्य अपने परिवार, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है। कोच यादव के अनुसार, अनुष्का चौहान और यश कश्यप ने प्रदेश स्तर पर, जबकि रौनक, करिश्मा और डिंपल ने मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कोच को विश्वास है कि ये खिलाड़ी भविष्य में देश के लिए पदक जीतकर लाएंगे और भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे। संवाद
विज्ञापन


खेलो इंडिया सेंटर की खिलाड़ी अनुष्का चौहान ने ओपन स्टेट चक्का फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है। वहीं यश कश्यप भाला फेंक स्टेट लेवल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा रौनक ने 800 मीटर दौड़, करिश्मा ने 400 मीटर दौड़, डिंपल ने लंबी कूद, प्रीती ने त्रिकूद में मंडल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed