फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The doctor said life is short, Jack made every day a celebration

Agra News: डॉक्टर बोले- जिंदगी छोटी है, जैक ने हर दिन को बना दिया उत्सव

Sun, 28 Sep 2025 10:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:21 AM IST
विज्ञापन
The doctor said life is short, Jack made every day a celebration
आगरा। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझकर भी ब्रिटिश धावक जैक फेंट ने जिंदगी को हारने नहीं दिया। उन्होंने निराशा को पीछे छोड़ उम्मीद, मुस्कान और पॉजिटिविटी को अपनाया। इसी संदेश के साथ निकली उनकी दौड़ शनिवार को आगरा पहुंची, जहां कमला नगर में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जैक फेंट ने कहा कि जिंदगी लंबी हो या छोटी फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है कि आप उसे मुस्कुराकर कैसे जीते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उनसे 25 साल की उम्र में कह दिया था कि अब जिंदगी लंबी नहीं है। यह सुनकर जैक फेंट ने कुछ ही समय में ठान लिया कि अगर जिंदगी कम भी है तो इसे मुस्कान और जिंदादिली से जीना होगा। उन्होंने योग, ध्यान और संतुलित आहार से खुद को बदला और निराशा के बजाय उम्मीद को अपनी ताकत बनाया।
विज्ञापन

बीमारी का पता चले 6 साल हो गए हैं। पिछले कई सालों से वह दुनिया के अलग-अलग देशों में दौड़ लगाकर लोगों को जिंदगी को उत्सव की तरह जीने का संदेश दे रहे हैं। इन दिनों जैक सियाचिन से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की दौड़ पर निकले हैं। रोज करीब 50 किलोमीटर दौड़ते हैं और ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे मरीजों के लिए फंड भी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कमला नगर में आयोजित कार्यक्रम में ताज हाॅफ मैराथन और आगरा स्कूल फाउंडेशन के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। न्यूरो सर्जन डॉक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि बीमारी में दवाएं जितनी ही जरूरी है पॉजिटिविटी और संतुलित जीवनशैली। जैक इसका जीता-जागता उदाहरण हैं, जिनसे मरीजों को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप ढल, उपाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता, इवेंट हेड डॉ. विकास मित्तल, कोषाध्यक्ष आवेग मित्तल, दीपक नेगी और जय यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed